देश की खबरें | अदालत ने पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सिरसा न्याय से न भागे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां की एक अदालत ने दिल्ली पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा न्याय से भागे नहीं क्योंकि वह दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के महासचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान धन की कथित हेराफेरी के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई यहां की एक अदालत ने दिल्ली पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा न्याय से भागे नहीं क्योंकि वह दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के महासचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान धन की कथित हेराफेरी के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने शुक्रवार को भूपिंदर सिंह नाम के उस व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया, जिन्होंने भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी।

याचिकाकर्ता ने अदालत को सूचित किया कि सिरसा के देश से भागने की आशंका है। अदालत ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता की ओर से व्यक्त की गई आशंका और समुचित जांच के लिए, जांच अधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि आरोपी व्यक्ति न्याय से भागे नहीं।’’

अदालत ने दिल्ली पुलिस से 26 जुलाई तक मामले की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी है, जब वह मामले की अगली सुनवाई करेगी।

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील संजय एबट्ट ने अदालत को बताया कि सिरसा पहले ही अपनी संपत्तियां बेच चुके है और उड़ानों के बहाल होते ही वह भागने की प्रक्रिया में हैं। वकील ने कहा कि जांच एजेंसी ने उन्हें भागने से रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाए हैं।

इस बीच, अदालत ने दिल्ली पुलिस की इस दलील पर भी गौर किया कि आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी नहीं किये गए हैं क्योंकि वे पूछताछ में शामिल हो रहे हैं।

सिंह ने आरोप लगाया था कि सिरसा, जो 2013 में घटना के समय डीएसजीएमसी के महासचिव थे, ने सार्वजनिक धन का गलत ढंग से नुकसान किया।

दिल्ली की एक अदालत ने इससे पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को भूपिंदर सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। अदालत के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने सिरसा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें