एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अदालत ने कंगना मामले की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने शुक्रवार को पुलिस को अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए कथित भड़काऊ संदेशों के खिलाफ दर्ज शिकायत के संबंध में जारी जांच आदेश की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

देश की खबरें | अदालत ने कंगना मामले की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया

मुंबई, पांच फरवरी मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने शुक्रवार को पुलिस को अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए कथित भड़काऊ संदेशों के खिलाफ दर्ज शिकायत के संबंध में जारी जांच आदेश की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

पिछले साल अक्टूबर में मजिस्ट्रेट अदालत ने उपनगरीय अंबोली पुलिस को एक वकील द्वारा दायर निजी शिकायत के संबंध में जांच करने का निर्देश देते हुए पांच दिसंबर तक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। शिकायतकर्ता ने रनौत और उनकी बहन पर आपत्तिजनक संदेशों को साझा करने का आरोप लगाया था।

हालांकि, पुलिस निर्धारित समयसीमा में रिपोर्ट दाखिल करने में नाकाम रही थी, जिसके बाद पुलिस को पांच जनवरी तक का समय दिया गया था लेकिन उस तारीख को भी रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई।

पुलिस को पांच फरवरी की एक ओर समयसीमा दी गई थी लेकिन अभी भी पुलिस इस मामले में की गई जांच रिपोर्ट को दाखिल नहीं कर सकी है।

इस मामले में शिकायतकर्ता वकील अली कासिफ खान देशमुख ने कहा, ‘‘ उन्हें रिपोर्ट दाखिल करने के लिए पांच फरवरी तक का समय दिया गया था। हालांकि, वे इसमें नाकाम रहे हैं, मैंने अदालत से सीधे आरोपी को प्रक्रिया जारी करने का अनुरोध किया, जिसपर अदालत ने प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।’’

अदालत ने अगली सुनवाई पांच मार्च के लिए तय की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).