देश की खबरें | अदालत ने गूगल विज्ञापन प्रोग्राम पर ‘की-वर्ड’ के रूप में ‘मेक माई ट्रिप’ के इस्तेमाल पर रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुकिंग डॉट कॉम और गूगल को सर्च ईंजन के ‘एड्स प्रोगाम’ (विज्ञापन प्रोग्राम) पर ‘मेक माई ट्रिप’ का एक ‘की-वर्ड’ के रूप में इस्तेमाल करने से रोक दिया है।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुकिंग डॉट कॉम और गूगल को सर्च ईंजन के ‘एड्स प्रोगाम’ (विज्ञापन प्रोग्राम) पर ‘मेक माई ट्रिप’ का एक ‘की-वर्ड’ के रूप में इस्तेमाल करने से रोक दिया है।

उच्च न्यायालय ने कहा कि प्रतिस्पर्धियों और गूगल को अपने मौद्रिक लाभ के लिए अन्य कंपनी की प्रतिष्ठा से जुड़ी चीजों को भुनाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने मेक माई ट्रिप (वादी) के वाद पर अपना अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया उसका मानना है कि ‘मेक माई ट्रिप’ का गूगल एड्स प्रोगाम पर किसी प्रतिस्पर्धी द्वारा एक ‘की-वर्ड’ के रूप में इस्तेमाल ट्रेडमार्क उल्लंघन के समान होगा और यह वादी के मौद्रिक हितों और ब्रांड इक्विटी को नुकसान पहुंचाएगा।

की-वर्ड का इस्तेमाल इंटरनेट या सर्च इंजन पर उस शब्द से संबद्ध व्यापक चीजें आसानी से ढूंढने के लिए किया जाता है।

न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि यह रोक भारत तक सीमित रहेगी। उन्होंने कहा कि वादी अपने ट्रेडमार्क का निश्चित रूप से गूगल एड्स प्रोगाम पर एक ‘की-वर्ड’ के रूप में इस्तेमाल कर सकता है, बशर्ते कि वह सर्च इंजन पर खुद का प्रचार करना चाहे।

वादी ने अदालत में दलील दी कि गूगल सर्च बार में जब कभी ‘मेक माई ट्रिप’ सर्च किया जाता है तो सर्च के नतीजों में दिखने वाला अक्सर ही पहला विज्ञापन बुकिंग डॉट कॉम का होता है जो बड़े प्रतिस्पर्धियों में से एक है।

अदालत ने वाद पर प्रतिवादियों को समन जारी किया और उनका जवाब मांगा तथा मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई के लिए निर्धारित कर दी।

अदालत ने प्रतिवादियों को आदेश का अनुपालन करने के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू