देश की खबरें | न्यायालय ने दिव्यांग महिला को दूसरे अस्पताल में जाने को मजबूर करने केआरोपों की जांच करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड-19 से संक्रमित होने के संदेह में एक दिव्यांग महिला को एक अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर करने संबंधी एक निजी अस्पताल के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने के दिल्ली सरकार को निर्देश दिये है।

जियो

नयी दिल्ली, 20 जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड-19 से संक्रमित होने के संदेह में एक दिव्यांग महिला को एक अन्य अस्पताल में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर करने संबंधी एक निजी अस्पताल के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करने के दिल्ली सरकार को निर्देश दिये है।

न्यायमूर्ति नवीन चावला ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सुनवाई करते हुए कहा कि चाणक्यपुरी में स्थित प्राइमस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के खिलाफ लगे आरोप ‘‘गंभीर प्रकृति’’ के हैं।

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'कोई सीमा में नहीं घुसा' के इस बयान पर उठे सवाल, तो PMO ने दी सफाई.

न्यायालय ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता (मरीज के पिता) द्वारा चाणक्यपुरी में स्थित प्राइमस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के खिलाफ लगाये गये आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और प्रतिवादी नम्बर एक (दिल्ली सरकार) को इन आरोपों की जांच करने के निर्देश दिये जाते हैं और यदि अस्पताल को किसी भी तरीके से अपने कर्तव्य से विमुख पाया जाता है, तो इस संबंध में उचित कार्रवाई करें।’’

न्यायाधीश ने शुक्रवार को पारित किये आदेश में कहा, ‘‘मैं, हालांकि, स्पष्ट कर सकता हूं कि इस अदालत ने याचिकाकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर कोई राय व्यक्त नहीं की है।’’

यह भी पढ़े | पुडुचेरी में COVID-19 के 52 नए मरीज आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 338.

अदालत उस व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसकी पत्नी की 14 जून को कोविड-19 के कारण मौत हो गई थी। इस व्यक्ति ने दावा किया कि उसकी 34 वर्षीय बेटी 85 प्रतिशत दिव्यांग है और वह बुखार से पीड़ित थी और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी जिसके बाद उसे 18 जून को प्राइमस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि कोविड-19 से उसके संक्रमित होने का संदेह था लेकिन अस्पताल ने बिस्तरों की अनुपलब्धता का बहाना बनाकर उसकी कोई जांच नहीं की।

याचिका में कहा गया है, ‘‘उसे लगभग अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया था। जबकि दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर कोविड-19 के मरीजों के लिए उक्त अस्पताल में बेड की उपलब्धता बताई जा रही थी।’’

इस व्यक्ति ने कहा कि अदालत में यह याचिका दायर करने के बाद, उन्होंने अपनी बेटी को साकेत के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने कहा कि उनकी और उनके पुत्र की अभी जांच होनी बाकी है।

दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि वह संबंधित प्राधिकरण से तत्काल इस व्यक्ति और उनके पुत्र की कोविड-19 के लिए जांच करने का अनुरोध करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\