एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात के मोरबी में दंपती और उनके 19 वर्षीय बेटे ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मोरबी शहर में एक दंपती और उनके 19 वर्षीय बेटे ने मंगलवार को एक आवासीय इमारत में स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात के मोरबी में दंपती और उनके 19 वर्षीय बेटे ने की आत्महत्या

मोरबी, छह अगस्त गुजरात के मोरबी शहर में एक दंपती और उनके 19 वर्षीय बेटे ने मंगलवार को एक आवासीय इमारत में स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ए-डिवीजन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हरेश कंबर (57), उनकी पत्नी वर्षाबेन (55) और उनके बेटे हर्ष (19) के शव रावपर रोड इलाके में एक इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित उनके 'फ्लैट' के अलग-अलग कमरों से बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि कंबर के भाई ने सुबह फ्लैट के बेडरूम, लिविंग रूम और रसोई में शव देखे जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी।

कंबर एक व्यापारी था और शहर में उसकी 'हार्डवेयर' की दुकान थी।

पुलिस अधीक्षक (मोरबी) राहुल त्रिपाठी ने कहा, "प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, हालांकि, हम अन्य संभावनाओं से इनकार नहीं कर रहे हैं और हम मामले की जांच करेंगे।"

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक पत्र बरामद किया गया है, जिसमें परिवार ने कहा है कि उनके इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

अधिकारी ने कहा, "उन्हें उनके इस कदम को उठाने के पीछे के कारण का पता नहीं चला है।"

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।

परिवार के एक परिचित के अनुसार कंबर ने दो दिन पहले अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).