देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी गोलाबारी में दंपति और बेटे की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप अग्रिम क्षेत्रों और रिहायशी स्थानों पर शुक्रवार को पाकस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी की जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गयी। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 17 जुलाई जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप अग्रिम क्षेत्रों और रिहायशी स्थानों पर शुक्रवार को पाकस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी की जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गयी। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ शुक्रवार को रात नौ बजकर 20 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के पुंछ सेक्टर के गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के आसपास मोर्टार दागने लगी और संघर्ष विराम का उल्लंघन करने लगी। ’’

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़: 215 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि.

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने करमारा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे रिहायशी क्षेत्रों पर भी भारी गोलाबारी की।

उनके अनुसार एक गोला करमाना गांव के एक मकान में आ फटा जिससे मोहम्मद रफीक (58), उनकी पत्नी राफिया बी (50) और बेटे इरफान (15) की मौके पर ही मौत हो गयी। कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये और कुछ लोग घायल हो गये।

यह भी पढ़े | POK की यात्रा के लिए ब्रिटिश संसदीय समूह को पाकिस्तान ने दिए 17,917 डालर.

अधिकारियों ने कहा, ‘‘ भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।’’

खबर लिख जाने तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी और गोलाबारी जारी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\