जरुरी जानकारी | देश का कपड़ा निर्यात 2021-22 में रिकॉर्ड 44.4 अरब अमेरिकी डॉलर पर: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत का कपड़ा और परिधान निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 में 44.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो अब तक किसी भी वित्त वर्ष में सबसे अधिक है। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 मई भारत का कपड़ा और परिधान निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 में 44.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो अब तक किसी भी वित्त वर्ष में सबसे अधिक है। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने बताया कि निर्यात की सूची में हस्तशिल्प भी शामिल है तथा वित्त वर्ष 2021-22 में किया गया निर्यात 2020-21 और 2019-20 की तुलना में क्रमशः 41 प्रतिशत और 26 प्रतिशत अधिक है।

कपड़ा मंत्रालय के अनुसार भारत से अमेरिकी को सबसे अधिक 27 प्रतिशत का कपड़ा और परिधान निर्यात किया गया। इसके बाद 18 प्रतिशत के साथ यूरोपीय संघ, बांग्लादेश (12 प्रतिशत) और संयुक्त अरब अमीरात (छह प्रतिशत) का स्थान रहा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘उत्पाद श्रेणियों के संदर्भ में सूती वस्त्रों का निर्यात 17.2 अरब डॉलर का था। इसकी कुल निर्यात में 39 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। वित्त वर्ष 2020-21 और 2019-20 के मुकाबले बीते वित्त वर्ष में इसमें क्रमशः 54 प्रतिशत और 67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।’’

इसके अलावा तैयार कपड़ों का निर्यात 36 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ 16 अरब डॉलर का रहा, जो वित्त वर्ष 2020-21 और 2019-20 की तुलना में 2021-22 के दौरान क्रमश: 31 प्रतिशत और तीन प्रतिशत अधिक है।

मंत्रालय के अनुसार मानव निर्मित कपड़ा और परिधान का कुल निर्यात 6.3 अरब डॉलर के साथ 14 प्रतिशत तथा हस्तशिल्प की 2.1 अरब डॉलर के साथ पांच प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड