ताजा खबरें | देश की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतंत्र खतरे में : केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि वे इनको बचाने के लिए एक बार फिर सबसे आगे रहें।

चंडीगढ़, 26 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि वे इनको बचाने के लिए एक बार फिर सबसे आगे रहें।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा कि पंजाब के लोगों ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई है।

फिरोजपुर में व्यापारियों और उद्योगपतियों के साथ एक ‘टाउनहॉल’ कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने कहा, ‘‘आजादी के लिए अनेक लोगों ने अपने जीवन का बलिदान दिया। लेकिन आज हमारे देश की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतंत्र खतरे में है।’’

दिल्ली आबकारी नीति मामले में अंतरिम जमानत पर एक जून तक के लिए जेल से बाहर आए केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से समर्थन मांगा और कहा कि उन्हें इस देश में संविधान, लोकतंत्र और आजादी को बचाने की लड़ाई में सबसे आगे रहने की जरूरत है।

अपनी गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘आम चुनाव की 16 मार्च को घोषणा हुई और 21 मार्च को उन्होंने मुझे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने मुझे, मेरी पार्टी के नेताओं संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार कर लिया तथा इसके बाद मोदी दिल्ली में कहते हैं कि चलो अब चुनाव लड़ें।’’

भाजपा पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमारे देश के अंदर भी अब तानाशाही हो रही है। यदि इस समय हम मोदी को नहीं हराते हैं तो लोकतंत्र और संविधान सुरक्षित नहीं रहेगा। मैं खुद के लिए नहीं आया हूं, मैं यहां देश को बचाने की अपील करने के लिए आया हूं।’’

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप के पास प्रचंड बहुमत होने के बावजूद अगर वह विधानसभा में पारित विधेयकों को रोक सकते हैं तो यह लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि लोगों को इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी।

आप नेता ने कहा, ‘‘देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। हम सिर्फ एक वक्त भोजन कर सकते हैं, लेकिन हम तानाशाही बर्दाश्त नहीं कर सकते।’’

केजरीवाल ने पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा की ‘भगवान जगन्नाथ’ से जुड़ी टिप्पणी पर भाजपा की आलोचना की।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘उनके नेता संबित पात्रा कहते हैं कि भगवान जगन्नाथ मोदी के ‘भक्त’ हैं। ये अपने आपको भगवान से भी बड़ा मानने लग गए हैं। अब वे खुलेआम कह रहे हैं कि भगवान मोदी के ‘भक्त’ हैं।’’

पात्रा ने बाद में सफाई दी थी कि उनकी जुबान फिसल गई थी जबकि वह यह कहना चाहते थे कि मोदी भगवान जगन्नाथ के अनन्य ‘भक्त’ हैं।

केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे आम लोगों के साथ ‘‘कुत्ते-बिल्लियों’’ जैसा व्यवहार करते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अगर वे तीसरी बार सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे और सबसे पहले आरक्षण खत्म करेंगे।’’

आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है।

लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप सभी 13 सीट पर आम आदमी पार्टी को जिताते हैं तो इससे हमारे हाथ मजबूत होंगे और सभी मुद्दे हल हो जाएंगे।’’

पंजाब में 13 लोकसभा सीट के लिए चुनाव सातवें और अंतिम चरण में एक जून को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\