लॉकडाउन की वजह से अप्रैल में देश का गैस उत्पादन 18.6 प्रतिशत घटा

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में गैस उत्पादन 2.16 अरब घनमीटर रहा, जो इससे पिछले साल के समान महीने के 2.65 अरब घनमीटर से 18.6 प्रतिशत कम है।

जियो

नयी दिल्ली, 23 मई कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने को लागू राष्ट्रव्यापी बंद से देश का प्राकृतिक गैस का उत्पादन अप्रैल में 18.6 प्रतिशत घट गया है।

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में गैस उत्पादन 2.16 अरब घनमीटर रहा, जो इससे पिछले साल के समान महीने के 2.65 अरब घनमीटर से 18.6 प्रतिशत कम है।

देश की सबसे बड़ी गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी के उत्पादन में भारी गिरावट से कुल उत्पादन घटा है। समीक्षाधीन महीने में ओएनजीसी का गैस उत्पादन 15.3 प्रतिशत घटकर 1.72 अरब घनमीटर रहा।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 की वजह से ग्राहकों द्वारा गैस का उठाव घटाने से तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के गैस उत्पादन में कमी आई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल इंडिया लि. का गैस उत्पादन भी 10 प्रतिशत घटकर 20.20 करोड़ घनमीटर रह गया।

समीक्षाधीन महीने में देश का कच्चे तेल का उत्पादन 6.35 प्रतिशत घटकर 25 लाख टन रहा। ओएनजीसी का कच्चे तेल का उत्पादन अप्रैल में मामूली गिरावट के साथ 17 लाख टन रहा। वहीं निजी क्षेत्र की कंपनियों मसलन केयर्न के परिचालन वाले क्षेत्रों से उत्पादन 19.2 प्रतिशत घटकर 6,15,800 टन रह गया।

आंकड़ों के अनुसार केयर्न के राजस्थान क्षेत्र का उत्पादन 19.2 प्रतिशत घटकर 4,90,560 टन रह गया। मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर वाहन सड़कों से बाहर रहे। इस वजह से रिफाइनरियों ने अप्रैल में 30 प्रतिशत कम यानी 1.89 करोड़ टन ईंधन का उत्पादन किया।

मंत्रालय ने कहा कि उत्पादन में कमी की प्रमुख वजह कोविड-19 की वजह से लागू बंद के चलते मांग में भारी गिरावट आना है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें