एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.47 अरब डॉलर बढ़कर 620.44 अरब डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 4.471 अरब डॉलर बढ़कर 620.441 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.47 अरब डॉलर बढ़कर 620.44 अरब डॉलर पर पहुंचा

मुंबई, 29 दिसंबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 4.471 अरब डॉलर बढ़कर 620.441 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पिछले सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 9.112 अरब डॉलर बढ़कर 615.971 अरब डॉलर हो गया था। यह किसी एक सप्ताह में हुई सर्वाधिक वृद्धि में से एक था। इससे पिछले सप्ताह में कुल मुद्रा भंडार 2.816 अरब डॉलर बढ़कर 606.859 अरब डॉलर रहा था।

अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। इस तरह 620 अरब डॉलर के मौजूदा स्तर पर विदेशी , मुद्रा भंडार अपने शिखर से केवल 25 अरब डॉलर दूर है। पिछले साल से वैश्विक घटनाक्रों की वजह से पैदा हुए दबाव के बीच आरबीआई ने रुपये को समर्थन देने के लिए बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल किया था।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, इस साल विदेशी मुद्रा भंडार में 57.634 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 22 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.898 अरब डॉलर बढ़कर 549.747 अरब डॉलर हो गयीं।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में घट-बढ़ के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

हालांकि, रिजर्व बैंक के अनुसार स्वर्ण भंडार का मूल्य 10.7 करोड़ डॉलर घटकर 47.474 अरब डॉलर रह गया।

विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) लगभग अपरिवर्तित रहा और यह मात्र 40 लाख डॉलर बढ़कर 18.327 अरब डॉलर हो गया।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 12.9 करोड़ डॉलर घटकर 4.894 अरब डॉलर रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2023 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).