जरुरी जानकारी | देश का चालू खाते का घाटा दूसरी तिमाही में 9.6 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का चालू खाते का घाटा (सीएडी) सितंबर तिमाही में 9.6 अरब डॉलर रहा जो सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.3 प्रतिशत है।

मुंबई, 31 दिसंबर देश का चालू खाते का घाटा (सीएडी) सितंबर तिमाही में 9.6 अरब डॉलर रहा जो सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.3 प्रतिशत है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को बताया कि चालू खाता चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही और जून-सितंबर 2020 की तिमाही दोनों में अधिशेष की स्थिति में था।

देश का चालू खाता अप्रैल-जून 2021 में 6.6 अरब डॉलर अधिशेष की स्थिति में था जो जीडीपी का 0.9 प्रतिशत था। जबकि एक साल पहले सितंबर तिमाही में चालू खाता 15.3 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 2.4 प्रतिशत अधिशेष था।

चालू खाते में वस्तु एवं सेवाओं के निर्यात और आयात के मूल्य के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरित पूंजी भी शामिल होती है।

आरबीआई के आंकड़े के अनुसार मुख्य रूप से व्यापार घाटा बढ़ने से सीएडी बढ़ा है। व्यापार घाटा सितंबर तिमाही में बढ़कर 44.4 अरब डॉलर पहुंच गया जो इससे पूर्व अप्रैल-जून, 2021 तिमाही में 30.7 अरब डॉलर था। इसके अलावा निवेश आय की निकासी का भी असर चालू खाते पर पड़ा।

आलोच्य तिमाही में शुद्ध सेवा प्राप्ति अप्रैल-जून तिमाही की तुलना में मामूली रूप से घटी। लेकिन सालाना आधार पर यह बढ़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी