देश की खबरें | देश जानना चाहता है कि चीनी सैनिकों को भारतीय क्षेत्र से कब ‘‘बाहर’’ किया जाएगा : राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सैन्य गतिरोध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि देश उनसे जानना चाहता है कि वह भारतीय क्षेत्र से कब चीनी सैनिकों को ‘‘खदेड़ेंगे’’।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

वायनाड (केरल), 20 अक्टूबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सैन्य गतिरोध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि देश उनसे जानना चाहता है कि वह भारतीय क्षेत्र से कब चीनी सैनिकों को ‘‘खदेड़ेंगे’’।

अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर आए राहुल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री चीन के बारे में एक शब्द नहीं कहते हैं ।’’ प्रधानमंत्री के मंगलवार को शाम छह बजे राष्ट्र के नाम संदेश साझा करने की घोषणा के बारे में कांग्रेस नेता से सवाल किया गया। इस पर गांधी ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि दुनिया में आज कोई भी देश ऐसा है जहां एक विदेशी शक्ति किसी देश की जमीन ले ले और नेतृत्व इसपर जवाब तक नहीं दे। मेरे लिए यह बहुत आश्चर्यजनक है। इसलिए मैं चाहूंगा कि प्रधानमंत्री राष्ट्र को बताएं कि भारतीय क्षेत्र से चीनी सैनिकों को कब बाहर किया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | PM Narendra Modi to Address Nation Live Streaming: पीएम मोदी आज शाम 6 बजे देश की जनता को करेंगे संबोधित, DD News पर ऐसे देखें लाइव.

केंद्र सरकार ने पूर्वी लद्दाख इलाके में भारतीय क्षेत्र पर चीन के कब्जा करने के कांग्रेस के दावे को ‘‘शरारतपूर्ण व्याख्या’’ बताया था।

प्रधानमंत्री के राष्ट्र को संबोधित करने के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, ‘‘चीनी सैनिकों को भारतीय क्षेत्र से कब तक बाहर कर दिया जाएगा? मैं इस सवाल का जवाब जानना चाहता हूं। लेकिन मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री को इस बारे में कहने की हिम्मत नहीं है।’’

यह भी पढ़े | देश को संबोधित करने से पहले PM Modi से राहुल गांधी ने पूछा तीखा सवाल- चीनियों को हमारी धरती से आप कब खदेड़ेंगे?.

गांधी ने कहा कि यह झूठ है कि इस देश की जमीन पर किसी ने कब्जा नहीं किया है । उन्होंने कहा, ‘‘सेना कुछ और मानती है रक्षा मंत्रालय कुछ और मानता है । लेकिन प्रधानमंत्री में सचाई का सामना करने का सामर्थ्य नहीं है।’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश में बुनियादी ढांचे को कमजोर कर रही है । उन्होंने कहा कि हरेक नागरिक के लिए इसे समझना जरूरी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\