देश की खबरें | देश ने मिल्खा सिंह को श्रृद्धांजलि दी, प्रधानमंत्री ने कहा ‘बहुत बड़ा’ खिलाड़ी खो दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह के निधन के साथ एक युग के अंत पर पूरे देश ने शोक जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने एक ‘बहुत बड़ा’ खिलाड़ी खो दिया ।

नयी दिल्ली, 18 जून महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह के निधन के साथ एक युग के अंत पर पूरे देश ने शोक जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने एक ‘बहुत बड़ा’ खिलाड़ी खो दिया ।

कोरोना संक्रमण से एक महीने तक जूझने के बाद मिल्खा सिंह काा चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में कल रात निधन हो गया । इससे एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी निधन हो गया था ।

मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ मिल्खा सिंह जी के निधन से हमने एक बहुत बड़ा खिलाड़ी खो दिया जिनका असंख्य भारतीयों के ह्रदय में विशेष स्थान था । अपने प्रेरक व्यक्तित्व से वे लाखों के चहेते थे । मैं उनके निधन से आहत हूं ।’’

उन्होंने आगे लिखा ,‘‘ मैने कुछ दिन पहले ही श्री मिल्खा सिंह जी से बात की थी । मुझे नहीं पता था कि यह हमारी आखिरी बात होगी । उनके जीवन से कई उदीयमान खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी । उनके परिवार और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों को मेरी संवेदनायें ।’’

भारतीय खेल जगत ने भी इस प्रेरणादायी खिलाड़ी को श्रृद्धांजलि दी । ट्रैक को अलविदा कहने के बाद भी भारतीय खेलों पर उनकी नजर हमेशा बनी रही ।

तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके भालाफेंक खिलाडी नीरज चोपड़ा ने ट्वीट किया ,‘‘ हमने एक नगीना खो दिया । वह हर भारतीय के लिये प्रेरणा बने रहेंगे । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे ।’’

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय खेलों के सबसे चमकते सितारों में से एक चला गया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ महान फर्राटा धावक फ्लाइंग सिख श्री मिल्खा सिंह जी के निधन से भारत में शोक है ।उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर अमिट छाप छोड़ी । भारत उन्हें खेलों के सबसे चमकते सितार में से एक के रूप् में सदैव याद रखेगा । उनके परिवार को प्रशंसको को मेरी संवेदनायें ।’’

भारतीय खेल प्राधिकरण ने ट्वीट किया ,‘‘ राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा सिंह के नाम 400 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 38 साल तक रहा । उनके परिवार और उन लाखों लोगों के प्रति संवेदना जिन्हें उन्होंने प्रेरित किया ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\