देश की खबरें | बड़ी आबादी वाले देश ज्यादा कार्बन उत्सर्जन करते हैं, ऐसा जरूरी नहीं है: यूएनएफपीए अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि इस धारणा को ठीक करने की जरूरत है कि बड़ी आबादी वाले देश ग्रीनहाउस गैस का अधिक उत्सर्जन करते हैं।

नयी दिल्ली, 25 जून संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि इस धारणा को ठीक करने की जरूरत है कि बड़ी आबादी वाले देश ग्रीनहाउस गैस का अधिक उत्सर्जन करते हैं।

अधिकारी ने साथ ही यह भी कहा कि ग्रीनहाउस गैस का सबसे कम उत्सर्जन करने के बावजूद विकासशील देश इसके सबसे बुरे प्रभावों का सामना करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार भारत 142 करोड़ की आबादी के साथ सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। हालांकि आधिकारिक आंकड़े के लिए सरकार की ओर से जनगणना अभी की जानी बाकी है।

यूएनएफपीए के तकनीकी संभाग की निदेशक डॉक्टर जुलिता ओनाबेंजो ने कहा कि एक चीज यह है कि “हम निश्चित रूप से इस धारणा को भी ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं कि चूंकि आपकी आबादी बड़ी है, इसलिए यह जलवायु उत्सर्जन में योगदान दे रही है।”

उन्होंने कहा, “उपभोग का स्वरूप मायने रखता है और हम जानते हैं कि, अधिकांश विकासशील देश ग्रीनहाउस गैस का सबसे कम उत्सर्जन करने के बावजूद सबसे बुरे प्रभावों का सामना करते हैं।”

अधिकारी ने कहा, “हम इस मुद्दे पर और अधिक जागरुकता उत्पन्न करना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “आंकड़े से पता चलता है कि सबसे अमीर देशों में से आधे देश दुनिया के 86 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं, भले ही उनकी जनसंख्या स्थिर है या उसमें गिरावट हो रही है।’’

भारत के सबसे अधिक आबादी वाला देश बनने पर ओनाबेंजो ने कहा कि देश में बड़ी युवा आबादी है, जिसके पास मानव पूंजी के मामले में देने के लिए बहुत कुछ है।

ओनाबेंजो ने कहा, “भारत का अपनी युवा आबादी में निवेश करने से, विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता निर्माण, कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में, वह एक विकसित देश की अपनी आकांक्षा को पूरा करने के लिए मजबूती से कदम बढ़ा सकता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Etah Viral Video: एटा में बुजुर्ग महिला की बहादुरी, लुटेरों ने नाले में फेंका और बेरहमी से पीटा; फिर भी नहीं छोड़ा अपना पर्स