देश की खबरें | लंबे प्रारूप का क्रिकेट खेलने वाले देश भविष्य में कम होते जायेंगे : हारून लोर्गट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गट को लगता है कि क्रिकेट के वैश्विकरण में टी10 क्रिकेट आदर्श हो सकता है क्योंकि लंबे प्रारूप खेलने की इच्छा रखने वाली टीमें कम होती जायेंगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गट को लगता है कि क्रिकेट के वैश्विकरण में टी10 क्रिकेट आदर्श हो सकता है क्योंकि लंबे प्रारूप खेलने की इच्छा रखने वाली टीमें कम होती जायेंगी।

लोर्गट को लगता है कि क्रिकेट का नया टी10 प्रारूप 90 मिनट के अंदर खत्म हो जाता जिससे यह काफी शानदार हो सकता है विशेषकर महिलाओं के खेल के लिये क्योंकि आईसीसी की निगाहें ओलंपिक में क्रिकेट के प्रवेश पर लगी हुई हैं।

यह भी पढ़े | Hathras Case: यूपी की जेल में बंद 4 ‘पीएफआई सदस्यों’ से ED करेगी पूछताछ.

लोर्गट को ‘टी10 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट’ में दुनिया भर में क्रिकेट के 10 ओवर के प्रारूप के विकास और प्रसार के लिये रणनीति और विकास के निदेशक के तौर पर नियुक्त किया है। कंपनी अबुधाबी टी10 टूर्नामेंट का आयोजन करती है जो 28 जनवरी से छह फरवरी तक किया जायेगा।

लोर्गट ने सोमवार को वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘भविष्य में बहुत कम देश लंबे प्रारूप के क्रिकेट को खेलेंगे। ज्यादा से ज्यादा देश छोटे प्रारूप खेलेंगे। ’’

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा- कांग्रेस के नेता भी स्वीकार करते हैं कमलनाथ सोने की चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए हैं.

जब तक आईसीसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट शुरू नहीं करती तो उन्हें कैसे लगता है कि टी10 लोकप्रिय होगा? उन्होंने कहा, ‘‘आईसीसी ने टी10 प्रारूप को पहले ही मंजूरी दे दी है। मैं कुछ दिनों में आईसीसी में अपने पुराने मित्रों से मिलने की योजना बना रहा हूं और देखते हैं कि क्या किया जा सकता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘टी10 महिलाओं के खेल के विकास के लिये काफी बेहतरीन हो सकता है। यह ओलंपिक के लिये आदर्श प्रारूप हो सकता है क्योंकि यह महज 90 मिनट में समाप्त हो जाता है जैसे कि फुटबॉल मैच। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट