देश की खबरें | दुनिया के देशों को जलवायु परिवर्तन, सतत विकास के मुद्दे पर मिलकर काम करना चाहिए : राष्ट्रपति मुर्मू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, सतत विकास जैसे मुद्दे काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं और दुनियाभर के देशों को इनका समाधान निकालने के लिये साथ मिलकर काम करना चाहिए ।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, सतत विकास जैसे मुद्दे काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं और दुनियाभर के देशों को इनका समाधान निकालने के लिये साथ मिलकर काम करना चाहिए ।

मुर्मू ने राष्ट्रीय रक्षा कालेज के 62वें कोर्स से जुड़े शिक्षकों एवं कोर्स करने वाले सदस्यों को राष्ट्रपति भवन में संबोधित करते हुए यह बात कही ।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमें न केवल पारंपरिक खतरों से निपटने के लिये अपने आप को तैयार रखना चाहिए बल्कि अप्रत्याशित प्रकृति सहित अनदेखे खतरों के लिये भी तैयारी करनी चाहिए ।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा कि हम विविधतापूर्ण दुनिया में हैं जहां पर एक छोटा बदलाव व्यापक प्रभाव डाल सकता है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ कभी कभी इससे सुरक्षा से संबंधित आयाम जुड़े होते हैं । कोविड महामारी की गति ऐसे खतरों का एक उदाहरण है जिसका सामना आज मानवता कर रही है। इसके कारण मानव जाति इसके खतरों को समझ पायी है।’’

मुर्मू ने कहा, ‘‘ जलवायु परिवर्तन और सतत विकास जैसे मुद्दे आज काफी महत्वपूर्ण हैं । यही समय है जब दुनिया के देशों को साथ आना चाहिए और इसका समाधान निकालने के लिये काम करना चाहिए ।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि सुरक्षा की बात अक्सर हमारी चर्चाओं में आती है और इसका व्यापक प्रभाव होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान