West Bengal Bypolls 2021: भवानीपुर, जंगीपुर और समसेरगंज विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, ममता बनर्जी और प्रियंका टिबरेवाल के बीच कड़ी टक्कर
पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है, साथ ही जंगीपुर और समसेरगंज विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना शुरू हो गई है. इस संबंध में एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
कोलकाता, 3 अक्टूबर : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भवानीपुर सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है, साथ ही जंगीपुर और समसेरगंज विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना शुरू हो गई है. इस संबंध में एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से चुनाव हार गई थीं. दक्षिण कोलकाता में भवानीपुर सीट पर उपचुनाव में भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और माकपा के श्रीजिब बिस्वास से बनर्जी का मुकाबला है. मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने के वास्ते उन्हें विधानसभा के लिए निर्वाचित होना होगा. निर्वाचन आयोग ने भवानीपुर के सखावत मेमोरियल कन्या उच्च विद्यालय में बने मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए हैं, जहां केंद्रीय बलों की 24 कंपनियां भी तैनात की गई हैं.
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) स्ट्रांग रूम में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और नतीजे 21 चरण की मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे. तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. इन सीटों पर 30 सितंबर को मतदान हुआ था. निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवार और उनके एजेंट जिन्होंने कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक ली है या जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं है, उन्हें मतगणना स्थलों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी. यह भी पढ़ें : पीयूष गोयल ने कहा- पंजाब में कांग्रेस पार्टी में जो हो रहा है, उसके बारे में मैं बेहद चिंतित हूं
पश्चिम बंगाल: भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना चल रही है।
(तस्वीरें कोलकाता के सखावत मेमोरियल गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के बाहर से हैं।) https://t.co/tWe7CSzZR2 pic.twitter.com/cKb7RGpd3B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2021
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और एजेंटों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है. दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर से विधानसभा चुनाव जीतने वाले राज्य के मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने मई में परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद सीट खाली कर दी थी, जिससे उपचुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया ताकि बनर्जी यहां से चुनाव लड़ सकें. मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और समसेरगंज में एक-एक उम्मीदवार की मौत के बाद मतदान स्थगित कर दिया गया था. भवानीपुर में 57 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ. समसेरगंज और जंगीपुर में क्रमशः 79.92 प्रतिशत और 77.63 प्रतिशत मतदान हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2021 08:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

