विदेश की खबरें | अमेरिका में मतगणना शुरू, बाइडेन को शुरुआती बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार रात मतगणना शुरू हो गयी और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के विरुद्ध शुरुआती बढ़त बनाए हुए हैं।

वाशिंगटन, चार नवंबर अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार रात मतगणना शुरू हो गयी और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के विरुद्ध शुरुआती बढ़त बनाए हुए हैं।

वेस्ट कोस्ट में कई राज्यों में मतदान अभी समाप्त नहीं हुआ है। वहीं देश के कुछ अन्य हिस्सों के राज्यों में मतगणना देर शाम मतदान समाप्त होने के बाद शुरू हुई है।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: डोनाल्ड ट्रंप ने 7 और जो बाइडन ने 8 राज्यों में दर्ज की जीत.

व्हाइट हाउस में बाइडेन और ट्रंप में से जो भी पहुंचेगा, उसे 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ में से कम से कम 270 में जीत दर्ज करनी होगी।

शुरुआती रुझान में बाइडेन 85 और ट्रंप 61 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ जीत चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बाइडेन की जीत की अपार संभावनाएं हैं जबकि ट्रंप की संभावनाएं कम हैं।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: अमेरिकी में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जारी, परिणाम को लेकर देरी का रहा है इतिहास.

दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के लिए मशक्कत कर रहे ट्रंप ने एक ट्वीट में परिणाम को लेकर विश्वास जताते हुए लिखा, ‘‘हम पूरे देश में वास्तव में कुछ अच्छा देख रहे हैं। शुक्रिया।’’

वह व्हाइट हाउस से परिणामों पर नजर रख रहे हैं। इसके लिए व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने करीब 250 चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया है।

विशेषज्ञों के अनुसार नॉर्थ कैरोलाइना, ओहायो और पेनसिल्वेनिया की भूमिका नतीजों में अहम हो सकती है। ट्रंप को इन तीनों राज्यों में जीत दर्ज करनी होगी, वहीं बाइडेन इनमें से किसी भी एक राज्य में जीत दर्ज कर राष्ट्रपति पद पर पहुंच सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\