एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | हल्के तेलों की मांग बढ़ने से बिनौला,सोयाबीन और पामोलिन तेल की कीमतें सुधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हल्के तेलों की मांग बढ़ने और शिकागो एक्सचेंज में तेजी रहने के कारण दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को बिनौला, सोयाबीन और पामोलिन तेल की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। वही मांग घटने से सरसों तेल की कीमतें घट गईं।

जरुरी जानकारी | हल्के तेलों की मांग बढ़ने से बिनौला,सोयाबीन और पामोलिन तेल की कीमतें सुधरी

नयी दिल्ली, 10 फरवरी हल्के तेलों की मांग बढ़ने और शिकागो एक्सचेंज में तेजी रहने के कारण दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को बिनौला, सोयाबीन और पामोलिन तेल की कीमतों में सुधार दर्ज किया गया। वही मांग घटने से सरसों तेल की कीमतें घट गईं।

बाजार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शिकागो एक्सचेंज में 1.1 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है जबकि मलेशिया एक्सचेंज में 1.13 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

उन्होंने बताया कि सोयाबीन डिगम का भाव 1535 डॉलर प्रति टन पर पहुंच गया है, जिससे इसकी कीमतों में सुधार हुआ है।

सूत्रों ने कहा कि यूएसडी की रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व में सोयाबीन दाने का अंतिम स्टॉक पिछले महीने के मुकाबले घट रहा है। इसकी वजह से सोयाबीन दाना की कीमतों में सुधार हुआ है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8300-8330 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,795 - 5,890 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 12,850 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1980 - 2,105 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2435-2285 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2635-2730 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700-18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,950 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,600 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,450।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,050 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,720 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,550 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,400 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6625-6675।

सोयाबीन लूज 6435-6600 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).