विदेश की खबरें | कोस्टा रिका ने अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजने में सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोस्टा रिका ने भारत और मध्य एशिया के अवैध प्रवासियों को अमेरिका से वापस भेजे जाने में एक "पुल" के रूप में काम करने पर सहमति व्यक्त की है। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई।
सैन जोस, 18 फरवरी कोस्टा रिका ने भारत और मध्य एशिया के अवैध प्रवासियों को अमेरिका से वापस भेजे जाने में एक "पुल" के रूप में काम करने पर सहमति व्यक्त की है। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई।
कोस्टा रिका के राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रोबल्स के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 200 प्रवासियों का पहला समूह बुधवार को एक वाणिज्यिक उड़ान से जुआन सांतामारिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा।
बयान में कहा गया, "कोस्टा रिका सरकार ने 200 अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजने में अमेरिका के साथ सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की है। ये लोग मध्य एशिया के देशों और भारत से हैं।"
विज्ञप्ति में यह नहीं बताया गया कि उनमें से कितने लोग भारत से हैं।
इसमें कहा गया है, "कोस्टा रिका अवैध प्रवासियों के लिए उनके मूल देशों तक पहुंचने के लिए सेतु का काम करेगा।"
इन प्रवासियों को उनके मूल देशों में वापस भेजने से पहले मध्य अमेरिकी देश में एक अस्थायी प्रवासी देखभाल सुविधा में स्थानांतरित किया जाएगा।
अवैध प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के बीच कुल 332 भारतीय तीन जत्थे में पहले ही भारत वापस भेजे जा चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)