जरुरी जानकारी | अक्टूबर-दिसंबर में 448 अवसंरचना परियोजनाओं की लागत 5.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बताया कि 150 करोड़ रुपये या उससे अधिक के निवेश वाली 448 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत में अक्टूबर-दिसंबर 2023 के दौरान 5.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल सरकार ने बताया कि 150 करोड़ रुपये या उससे अधिक के निवेश वाली 448 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत में अक्टूबर-दिसंबर 2023 के दौरान 5.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

केंद्रीय क्षेत्र की परियोजनाओं (150 करोड़ रुपये और उससे अधिक लागत वाली) के संबंध में 2023-24 की तीसरी तिमाही के लिए तिमाही परियोजना कार्यान्वयन स्थिति रिपोर्ट (क्यूपीआईएसआर) में 1,897 परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई है।

क्यूपीआईएसआर सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा तैयार किया जाता है।

एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि 1,897 परियोजनाओं में 448 परियोजनाओं की लागत में 5,55,352.41 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है, जो उनकी स्वीकृत लागत का 65.2 प्रतिशत है।

रिपोर्ट के मुताबिक नवीनतम स्वीकृत लागत के मुकाबले 292 परियोजनाओं की लागत 2,89,699.46 करोड़ रुपये बढ़ी है। इसके अलावा, 276 परियोजनाओं के संबंध में समय और लागत दोनों बढ़े हैं।

कुल 1,897 परियोजनाओं में 56 परियोजनाएं समय से आगे चल रही हैं, 632 परियोजनाएं समय पर हैं और 902 परियोजनाओं में देरी हो रही है। शेष परियोजनाएं या तो पूरा हो चुकी हैं या उनके संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

पाण्डेय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\