देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के अभयारण्य में नर बाघ का शव बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित भोरमदेव अभयारण्य में एक बाघ का शव बरामद किया गया। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर, 12 नवंबर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित भोरमदेव अभयारण्य में एक बाघ का शव बरामद किया गया। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कबीरधाम जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि विभाग ने जिले के भोरमदेव अभयारण्य के अंतर्गत चिल्फी परिक्षेत्र में नर बाघ का शव बरामद किया है।
यह भी पढ़े | Manipur: 287 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त, असम राइफल्स ड्रग पेडलर्स की तलाश में जुटी.
अधिकारियों ने बताया कि वन परिक्षेत्र के अधिकारी अपने दल के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तब उन्हें क्षेत्र में बाघ के शव होने की जानकारी मिली। जिस क्षेत्र में बाघ का शव बरामद किया गया है वह मध्यप्रदेश के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की सीमा पर है।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे।
यह भी पढ़े | COVID-19: मध्य प्रदेश में आठवीं तक के स्कूल 30 नवबंर तक रहेंगे बंद.
अधिकारियों ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार बाघ की मृत्यु क्षेत्र पर अधिकार को लेकर अन्य नर बाघ के साथ हुई लड़ाई के कारण हुई। अक्सर नर बाघ क्षेत्र पर अधिकार जमाने के लिए आपस में लड़ते हैं।
उन्होंने बताया कि बाघ के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इसके बाद ही उसकी मृत्यु के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)