जरुरी जानकारी | वैश्विक सौर क्षेत्र में कॉरपोरेट वित्तपोषण 11 फीसदी घटकर 12 अरब डॉलर: रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक सौर क्षेत्र में कॉरपोरेट वित्तपोषण जनवरी-जून 2022 के दौरान सालाना आधार पर 11 फीसदी घटकर 12 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। मेरकॉम कैपिटल ने शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही।
नयी दिल्ली, 15 जुलाई वैश्विक सौर क्षेत्र में कॉरपोरेट वित्तपोषण जनवरी-जून 2022 के दौरान सालाना आधार पर 11 फीसदी घटकर 12 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। मेरकॉम कैपिटल ने शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही।
कॉरपोरेट वित्तपोषण में उद्यम पूंजी एवं निजी इक्विटी (वीसी), ऋण वित्तपोषण और सार्वजनिक बाजार वित्तपोषण शामिल हैं।
वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा सलाहकार फर्म मेरकॉम ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा, ‘‘वर्ष 2022 की पहली छमाही में कुल कॉरपोरेट वित्तपोषण (उद्यम पूंजी वित्तपोषण, सार्वजनिक बाजार और ऋण वित्त सहित) 12 अरब अमेरिकी डॉलर था जो 2021 की पहली छमाही में जुटाए गए 13.5 अरब अमेरिकी डॉलर की तुलना में 11 फीसदी कम है।’’
इस रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-जून 2022 में उद्यम पूंजी (वीसी) वित्तपोषण गतिविधि एक साल पहले की इसी अवधि में हुए 1.6 अरब डॉलर के 26 सौदों की तुलना में बढ़कर 53 सौदों में 3.7 अरब डॉलर हो गई।
भारत के संदर्भ में वीसी खंड में रूफटॉप सोलर स्टार्टअप सोलरस्क्वेयर ने गुड कैपिटल की अगुवाई में शुरुआती वित्तपोषण से 40 लाख डॉलर जुटाए। इस वित्तपोषण दौर में अमेरिका स्थित लोअरकार्बन कैपिटल, सिंगापुर स्थित सिम्फनी एशिया और जीरोधा के संस्थापक नितिन कामथ की रेनमैटर शामिल थी।
सस्टवेस्ट ने प्रमुख निवेशकों से 1.60 लाख डॉलर जुटाए।
समीक्षाधीन अवधि के दौरान सौर सार्वजनिक बाजार वित्तपोषण 10 प्रतिशत गिरकर 3.3 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जो 2021 की पहली छमाही में 3.7 अरब डॉलर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)