विदेश की खबरें | शंघाई के अधिकतर हिस्सों में कोरोना वायरस का संक्रमण कम हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शंघाई में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील देने और आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गयी है। आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 को लेकर चीन की ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति के कारण शंघाई की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

शंघाई में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील देने और आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो गयी है। आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 को लेकर चीन की ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति के कारण शंघाई की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

शंघाई के वाइस मेयर ज़ोंग मिंग ने कहा कि शंघाई के 16 में से 15 जिले संक्रमण से पूरी तरह से मुक्त हो चुके हैं।

ज़ोंग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमारे शहर में महामारी प्रभावी रूप से नियंत्रण में है। रोकथाम के उपायों के कारण संक्रमण को नियंत्रित करने में अत्यधिक सफलता हासिल की गयी है।’’

सुपरमार्केट, मॉल और रेस्तरांओं को कुछ निश्चित शर्तों के साथ सोमवार को फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई। लेकिन अभी भी कुछ स्थानों पर जाने की मनाही है और भूमिगत रेलवे स्टेशनों को फिलहाल बंद रखने का ही फैसला किया गया है।

इस बीच, चीन में सोमवार को कोविड-19 के 1,159 नए मामले सामने आए। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लगभग सभी मरीजों में बीमारी का कोई भी लक्षण मौजूद नहीं था।

राजधानी बीजिंग में संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए। अधिकारियों ने लोगों को अपने घरों से काम करने और स्कूलों को ऑनलाइन माध्यम से चलाने के निर्देश जारी किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान