देश की खबरें | कोरोना वायरस टीका: किसी को महसूस हुई राहत, तो किसी के लिये संदेह दूर करने का था अवसर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस के खिलाफ टीका लगवाकर इस महामारी के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम करने वालों ने जहां राहत महसूस की वहीं शीर्ष पदों पर बैठे लोगों के लिये टीका लगवाने का यह मौका इसे लेकर लोगों की भ्रांतियों को दूर करने का एक और अवसर भी था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 16 मार्च कोरोना वायरस के खिलाफ टीका लगवाकर इस महामारी के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर काम करने वालों ने जहां राहत महसूस की वहीं शीर्ष पदों पर बैठे लोगों के लिये टीका लगवाने का यह मौका इसे लेकर लोगों की भ्रांतियों को दूर करने का एक और अवसर भी था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरूआत के बाद राजधानी लखनऊ में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डा. आरके धीमान, राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक डा. एके सिंह और कन्नौज मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. नवनीत कुमार ने अपने-अपने संस्थानों में खुद सबसे पहले टीका लगवाकर टीकाकरण अभियान की शुरूआत की ।

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के निदेशक डा. आरके धीमान ने विशेष बातचीत में बताया, ‘‘मैंने सबसे पहले टीका लगवाया ताकि अगर किसी को वैक्सीन लगवाने में कोई झिझक हो तो वह दूर जाये। इस वैक्सीन के लिये मैं भारत सरकार के साथ साथ प्रदेश सरकार और देश के वैज्ञानिकों को विशेष धन्यवाद देना चाहूंगा। उन्होंने इतने कम समय में देश में वैक्सीन तैयार कर उसे आम जनता के लिये उपलब्ध करा दिया। यह हमारे देश के लिये एक बड़ी उपलिब्ध है जिसके लिये मुझे अपने देश पर गर्व है।’’

डा. एके सिंह ने भी ऐसे ही विचार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मैने अपने संस्थान में पहला टीका लगवाया और मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है कि हमारे देश ने इतने कम समय में वैक्सीन तैयार भी कर ली और आज से टीकाकरण भी शुरू हो गया । मेरे संस्थान में सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जा रहा है । मैनें लोगों के मन से भ्रांतियां दूर करने के लिये सबसे पहला टीका लगवाया।’’

कन्नौज मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. नवनीत कुमार ने भी वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए बताया, ‘‘ मैंने भारत में बनी वैक्सीन का पूरा अध्ययन किया और सबसे पहले टीका लगवाया। भारत में बनी वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और इसको लगवाने से किसी प्रकार का कोई खतरा नही है ।’’

इरा मेडिकल कालेज के डा आनंद वर्मा ने कहा, ‘‘आज दिमाग का बोझ उतर गया, अब मैं बेधड़क होकर रोगियों की सेवा कर सकूंगा । मैं कोरोना वार्ड में डयूटी कर रहा था और मुझे डर लगा रहता था कि कही मुझे यह संक्रमण न हो जायें । धन्यवाद प्रधानमंत्री जी, और देश के वैज्ञानिक ।’’

इरा मेडिकल कालेज के सुरक्षा गार्ड अब्दुल कय्यूम ने ‘’ से बातचीत में कहा, ‘‘गार्ड की नौकरी के दौरान अस्पताल में कोरोना रोगियों के लगातार आने से मन में डर लगा रहता था कि कही मुझे यह बीमारी न हो जाए। शुक्र है, प्रधानमंत्री जी और देश के वैज्ञानिकों का जो आज मुझे टीका लग गया। अब मैं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\