कोरोना वायरस: केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन करेंगे भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित
इस वेब सम्मेलन के आयोजकों ने बुधवार को बताया कि 17 मई को आयोजित होने वाले इस संवाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार भी अपने विचार रखेंगे।
वाशिंगटन, 14 मई विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन सप्ताहांत में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे और उन्हें बताएंगे कि भारत कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से किस प्रकार निपट रहा है।
इस वेब सम्मेलन के आयोजकों ने बुधवार को बताया कि 17 मई को आयोजित होने वाले इस संवाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार भी अपने विचार रखेंगे।
‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स (एफआईए) और ‘बिहार एंड झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (बीएजीएएनए) ने इस वेब सम्मेलन का आयोजन किया है।
एफआईए के प्रवक्ता अंकुर वैद्य ने कहा, ‘‘ये वेबिनार एकजुटता का एहसास कराने के साथ-साथ तथ्यात्मक ज्ञान एवं समाधान मुहैया कराते हैं।’’
उन्होंने कहा कि इन वेबिनार में इस प्रकार की अभूतपूर्व सामुदायिक भागीदारी का साक्षी बनना ज्ञानवर्धक है।
एफआईए के पूर्व अध्यक्ष एवं बीएजीएएन के प्रवक्ता आलोक कुमार ने कहा कि पिछले दो महीने में दोनों संगठनों ने कोरोना वायरस संबंधी विभिन्न विषयों पर काम किया है।
उन्होंने कहा कि यह वेबिनार शीर्ष भारतीय नेताओं से कोरोना वायरस संबंधी विभिन्न मामलों को समझने के अलावा यह जानने का अवसर देता है कि देश ‘‘इस चुनौती से सफलतापूर्वक कैसे निपट’’ रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

