कोरोना वायरस: दो मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिले के कटघोरा शहर की एक महिला समेत दो मरीजों की लगातार दूसरी जांच में वे संक्रमण मुक्त पाए गए, जिसके बाद उन्हें शनिवार को छुट्टी दे दी गई।
राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 32 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं पांच लोगों का इलाज किया जा रहा है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिले के कटघोरा शहर की एक महिला समेत दो मरीजों की लगातार दूसरी जांच में वे संक्रमण मुक्त पाए गए, जिसके बाद उन्हें शनिवार को छुट्टी दे दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि शेष सभी पांच रोगियों की हालत स्थिर बनी हुई है। इन सभी का आईसीएमआर के प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती संक्रमित लोगों में से एक एम्स, रायपुर के नर्सिंग स्टाफ का सदस्य भी है। राज्य में किसी स्वास्थ्य कर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का यह पहला मामला है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में शुक्रवार तक 11,386 नमूनों की जांच की गई है। अभी तक 37 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है तथा 10,213 लोगों की रिपोर्ट में वे संक्रमण मुक्त पाए गए हैं। इसके अलावा 1,137 नमूनों की जांच जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 31,272 व्यक्तियों को घर में पृथक-वास में रखा गया है। इनमें से ज्यादातर लोगों ने विदेश और कोरोना वायरस से प्रभावित राज्यों का दौरा किया था।
संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

