एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस: गोवा में तीन और लोग संक्रमित पाए गए, संक्रमित लोगों की कुल संख्या 11 हुई

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि कोलकाता के गंगापुर से शुक्रवार को गोवा लौटे सात पुरुषों में से कम से कम तीन पुरुष संक्रमित पाए गए हैं।

कोरोना वायरस: गोवा में तीन और लोग संक्रमित पाए गए, संक्रमित लोगों की कुल संख्या 11 हुई
जमात

पणजी, 16 मई कोलकाता से लौटे वास्को निवासी सात में तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए हैं और इसके साथ ही गोवा में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि कोलकाता के गंगापुर से शुक्रवार को गोवा लौटे सात पुरुषों में से कम से कम तीन पुरुष संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘तीन लोगों की लार के नमूने जांच के लिए ‘गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल’ भेजे गए थे, जबकि शेष चार लोग पृथक- केंद्र में रह रहे हैं।’’

मंत्री ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

राणे ने बताया कि दक्षिण गोवा के वास्को शहर से सात लोगों का समूह 21 अप्रैल को गंगापुर गया था, जो कि ‘ग्रीन जोन’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह समूह (दक्षिण गोवा में) मोल्लम जांच चौकी के रास्ते शुक्रवार सुबह गोवा पहुंचा। उनकी जांच के लिए तत्काल नमूने लिए गए, जिसके बाद तीन लोग संक्रमित पाए गए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2020 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).