कोरोना वायरस: राजस्थान में तीन और लोगों की मौत, 83 नये मामले आए सामने
इस बीच, राज्य में संक्रमण के 83 नये मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,098 हो गयी है।
जयपुर, 21 मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने के मामले बृहस्पतिवार को सामने आए, जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 हो गयी है।
इस बीच, राज्य में संक्रमण के 83 नये मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,098 हो गयी है।
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को जयपुर, भरतपुर एवं सीकर में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत के मामले सामने आए। इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक मरने वाले लोगों की कुल संख्या 150 हो गयी है। केवल जयपुर में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 74 है, जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 13 रोगियों की मौत हो चुकी है।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
इस बीच, राज्य में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 83 नये मामले सामने आए। इनमें डूंगरपुर में 28, उदयपुर में 10, जयपुर में आठ, नागौर में आठ, राजसमंद में छह, बीकानेर में छह, अलवर में चार और भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा एवं बाड़मेर में दो-दो नये मामले शामिल हैं। उत्तर प्रदेश का एक व्यक्ति भी यहां संक्रमित पाया गया है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।
राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

