कोरोना वायरस ने मीडिया की स्वतंत्रता पर खतरा बढ़ाया : आरएसएफ
पेरिस स्थित संगठन ने वार्षिक प्रेस स्वतंत्रता रैंकिग में कहा कि महामारी प्रेस की आजादी पर कई संकटों को उजागर कर रही और बढ़ा रही है। प्रेस की स्वतंत्रता की स्थिति पहले ही बेहतर नहीं है।
उसका कहना है कि चीन और ईरान जैसे देशों ने कोरोना वायरस प्रकोप की जानकारी को दबाया है।
पेरिस स्थित संगठन ने वार्षिक प्रेस स्वतंत्रता रैंकिग में कहा कि महामारी प्रेस की आजादी पर कई संकटों को उजागर कर रही और बढ़ा रही है। प्रेस की स्वतंत्रता की स्थिति पहले ही बेहतर नहीं है।
आरएसएफ के महासचिव क्रिस्टोफ़ डेलॉयर ने एएफपी से कहा कि बीमारी के प्रकोप ने कुछ सरकारों को इस तथ्य का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया कि लोग स्तब्ध हैं और लामबंदी उन उपायों को लागू करने के लिए कमजोर हो गई है जिन्हें सामान्य समय में अपनाना असंभव होता।
रैंकिंग में बीते साल की तुलना में बड़े बदलाव हुए हैं। उत्तरी यूरोप के देश को सबसे स्वतंत्र देश माना गया है जबकि 180 देशों की सूची में तुर्कमेनिस्तान और उत्तर कोरिया निचले स्थान पर हैं।
आरएसएफ ने चीन और ईरान पर कोरोना वायरस की रिपोर्टिंग पर सेंसरशिप करने का आरोप लगाया है। उसकी रैंकिंग में चीन 177 वें और ईरान 173 वें स्थान पर है।
चीन द्वारा बीमारी के प्रभाव को लेकर शुरू में जानकारी छुपाने के आरोप की ओर इशारा करते हुए संगठन ने कहा कि चीन अपने सूचना तंत्र को जबर्दस्त तरीके से नियंत्रित किये हुए है, जिसका नकारात्मक प्रभाव कोरोना वायरस स्वास्थ्य संकट के दौरान दुनिया ने देखा।
सूची में नॉर्वे लगातार चौथे साल पहले स्थान पर है जबकि फिनलैंड दूसरे स्थान पर है। इस सूची में भारत 142 वें स्थान पर है, जबकि पिछले साल वह 140 वें स्थान पर था।
उत्तर कोरिया, तुर्कमेनिस्तान की जगह आखिरी पायदान पर पहुंच गया है। वहीं अफ्रीकी मुल्क इरिट्रिया 178 वें स्थान पर है। वहीं, उमर अल बशीर के राष्ट्रपति पद से हटने के बाद सूडान की रैंकिग में 16 स्थान बढ़कर 159 हो गई है।
फ्रांस 32वें, तुर्की 154वें, रूस 149वें, स्थान पर है।
चीन के विदेश मंत्रालय ने आरएसएफ की रिपोर्ट पर पलटवार करते हुए दावा किया कि उसका रवैया चीन के प्रति हमेश पक्षपात पूर्ण रहता है और चीन अन्य देशों के संवाददाताओं का अपने यहां स्वागत करता है।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

