एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस : टी-वर्क्स, माइक्रोमैक्स मिलकर बनाएंगे यांत्रिक वेंटिलेटर

टी-वर्क्स, राज्य सरकार का हार्डवेयर क्षेत्र के लिए बनाया गया एक स्टार्टअप इंक्यूबेटर (स्टार्टअप कंपनियों को आगे बढ़ने में मदद करने वाली संस्था) है।

कोरोना वायरस : टी-वर्क्स, माइक्रोमैक्स मिलकर बनाएंगे यांत्रिक वेंटिलेटर

हैदराबाद, 12 मई तेलंगाना सरकार के स्टार्ट अप इंक्यूबेटर टी-वर्क्स और माइक्रोमैक्स समूह के भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने यांत्रिक वेंटिलेटर के विनिर्माण के लिए मंगलवार को एक समझौता किया। कोरोना वायरस के मरीजों के लिए बनाए जाने वाले इन वेंटिलेटर का निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (निम्स) के डॉक्टरों के सामने सफल प्रदर्शन किया जा चुका है।

टी-वर्क्स, राज्य सरकार का हार्डवेयर क्षेत्र के लिए बनाया गया एक स्टार्टअप इंक्यूबेटर (स्टार्टअप कंपनियों को आगे बढ़ने में मदद करने वाली संस्था) है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक दोनों पक्षों ने इसके लिए एक सहमति ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत माइक्रोमैक्स राज्य के रंगा रेड्डी जिले में महेश्वरम के ई-सिटी स्थित अपने संयंत्र में इन वेंटिलेटर का विनिर्माण करेगी।

निम्स के डॉक्टरों के साथ राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के. टी. रामा राव के सामने भी इसका 20 अप्रैल को सफल प्रदर्शन किया गया।

इस उत्पाद को हार्डवेयर से जुड़ी स्टार्टअप कंपनियों और शहर की कॉरपोरेट कंपनियों ने मिलकर विकसित किया है। इसमें क्वालकॉम, हनीवैल, स्पेक्ट्रोकेम इंस्ट्रूमेंट्स, एन्टेस्ला, एल्थियॉन, त्रिशूला और कॉनसर विजन शामिल हैं।

इस बारे में टी-वर्क्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुजय करमपुरी ने कहा कि आकस्मिक स्थिति में उपयोग किए जाने वाले इन वेंटिलेटर के विनिर्माण के लिए माइक्रोमैक्स के साथ आने से हम खुश हैं। हम कम समय में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए एक बेहतर उत्पाद उपलब्ध करा पाएंगे।

अब इस उत्पाद को परीक्षण से गुजरना होगा उसके बाद ही इसके चिकित्सकीय उपयोग को मंजूरी मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).