विदेश की खबरें | कोरोना वायरस के आरंभिक स्थल की जांच : डब्ल्यूएचओ की टीम चीनी अधिकारियों के साथ करेगी बैठकें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डब्ल्यूएचओ ने ट्विटर पर बताया कि बैठक के बाद टीम औद्योगिक तथा कुछ इलाके का दौरा करेगी। टीम के आगे के कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गयी है।

डब्ल्यूएचओ ने ट्विटर पर बताया कि बैठक के बाद टीम औद्योगिक तथा कुछ इलाके का दौरा करेगी। टीम के आगे के कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गयी है।

डब्ल्यूएचओ की टीम ने चीन के अधिकारियों को विस्तृत बुनियादी आंकड़ा मुहैया कराने का अनुरोध किया है। विशेषज्ञों की यह टीम शुरुआती दिनों में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले कुछ लोगों से बातचीत भी करेगी।

डब्ल्यूएचओ ने ट्वीट किया, ‘‘सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा क्योंकि टीम कोरोना वायरस के आरंभ स्थल का पता लगाने के अपने काम के लिए वैज्ञानिक आधार को अपनाएगी।’’

एक और ट्वीट में कहा गया, ‘‘चूंकि टीम शुक्रवार से अपना फील्ड दौरा शुरू करेगी इसलिए उम्मीद है कि उन्हें सभी तरह की मदद और आवश्यक आंकड़े मुहैया कराए जाएंगे।’’

चीन पहुंचने के बाद डब्ल्यूएचओ की टीम के सदस्यों को दो सप्ताह पृथक-वास में गुजारने पड़े। इस दौरान उन्होंने चीन के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाद किया था।

डब्ल्यूएचओ ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उसकी टीम अस्पताल, हुनान के ‘सी-फूड मार्केट’ समेत विभिन्न बाजार का भी दौरा करेगी, जहां से संक्रमण का पहला मामला आया था। इसके अलावा, टीम वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और वुहान रोग नियंत्रण केंद्र की प्रयोगशालाओं का भी दौरा करेगी।

चीन में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 36 मामले आए। आगामी दिनों में छुट्टियों को देखते हुए प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर