एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | त्रिपुरा में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 509 नए मामले, 10 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में मंगलवार को एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 509 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 12,156 हो गई ।

देश की खबरें | त्रिपुरा में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 509 नए मामले, 10 की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, एक सितंबर त्रिपुरा में मंगलवार को एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 509 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 12,156 हो गई ।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में कोविड-19 के 10 मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक त्रिपुरा में 113 लोगों की जान संक्रमण की वजह से जा चुकी है।

यह भी पढ़े | RIP Pranab Mukherjee: भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले-प्रणब मुखर्जी के निधन ने एक शून्य पैदा कर दिया है.

त्रिपुरा में 28 अगस्त को भी संक्रमण के 509 नए मरीज सामने आए थे।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी त्रिपुरा जिले में संक्रमण के 258 नए मामले सामने आए हैं। राज्य की राजधानी अगरतला भी पश्चिमी त्रिपुरा जिले में ही पड़ती है।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Funeral: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत ने कहा, पिता जी का अंतिम संस्कार पश्चिम बंगाल में करना चाहते थे, लेकिन कई बाधाओं की वजह से पार्थिव शरीर वहां नहीं ले जा सके.

उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 4,369 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 7,654 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी के मुताबिक 20 संक्रमितों ने दूसरे राज्य चले गए हैं।

उन्होंने बताया कि त्रिपुरा में अबतक 2,74,202 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2020 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).