एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस: पिडिलाइट ने 25 करोड़, शार्प ने दिया पांच लाख रुपये का दान

कंपनी के प्रबंध निदेशक भरत पुरी ने कहा, ‘‘इस महामारी से निपटने के लिए हम अपनी सरकार के प्रयासों ओर देश के लोगों के साथ खड़े हैं।’’

कोरोना वायरस: पिडिलाइट ने 25 करोड़, शार्प ने दिया पांच लाख रुपये का दान

मुंबई, 13 अप्रैल फेविकोल ब्रांड एधेसिव उत्पादों का कारोबार करने वाली पिडिलाइट इंडस्ट्रीज कोरोना वायरस संकट के राहत उपायों के लिए 25 करोड़ रुपये का योगदान करने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि यह दान वह केंद्र और राज्य के विभिन्न आपदा राहत कोषों में दान करेगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक भरत पुरी ने कहा, ‘‘इस महामारी से निपटने के लिए हम अपनी सरकार के प्रयासों ओर देश के लोगों के साथ खड़े हैं।’’

इसी बीच दिल्ली से जारी समाचार के मुताबिक उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली जापानी कंपनी शार्प ने आकस्मिक स्थितियों के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम-केयर्स) में पांच लाख रुपये दान करने की घोषणा की।

पीएम-केयर्स कोष का गठन कोरोना वायरस जैसी आपदाओं से निपटने में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए किया गया है।

इसके अलावा कंपनी ने हरियाणा और पंचकुला के सरकारी अस्पतालों में 24 एयर प्यूरीफायर दिए हैं।

इस मौके पर कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रबंध निदेशक शिंजी मिनाटोगावा ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के आह्वान पर वह यह मदद भेज रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).