देश की खबरें | कोरोना वायरस मरीज ने अंबाला के अस्पताल में खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के अंबाला जिले के एक अस्पताल में कोरोना वायरस के एक मरीज ने बृहस्पतिवार को चादर का फंदा बनाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली।

जियो

अंबाला, 18 जून हरियाणा के अंबाला जिले के एक अस्पताल में कोरोना वायरस के एक मरीज ने बृहस्पतिवार को चादर का फंदा बनाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बताया कि 52 वर्षीय मरीज यमुना नगर जिले के जगाधरी का रहने वाला था। उसके सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उसे अंबाला के एमएम कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: शोपियां और अवंतीपोरा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, अब तक 2 आतंकी ढेर- मस्जिद में छिपे दहशतगर्द.

पुलिस ने बताया कि उसने अस्पताल के कोविड-19 वार्ड के शौचालय में कथित रूप से आत्महत्या की।

उन्होंने बताया कि सुबह जब वार्ड को साफ किया जा रहा था तब अस्पताल के अधिकारियों ने शव देखा और बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off: भारतीय सेना ने कहा- चीन के साथ हुई झड़प में कोई जवान लापता नहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को किया खारिज.

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि कोविड-19 मरीज बीते दो दिन से तनाव में था।

उन्होंने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंपा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\