एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस: नर्सिंग होम में बढ़ती मृतक संख्या को लेकर न्यूयॉर्क के गवर्नर की आलोचना

इस बारे में कुओमो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने इस संक्रमण को नर्सिंग होम से दूर रखने के लिए हरसंभव कोशिश की है, लेकिन यह वास्तव में संभव नहीं है।’’

कोरोना वायरस: नर्सिंग होम में बढ़ती मृतक संख्या को लेकर न्यूयॉर्क के गवर्नर की आलोचना

‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ के अनुसार अमेरिका में इस संक्रमण से 78,400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से देश के नर्सिंग होम में संक्रमण के कारण 26,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है जिनमें 5,300 लोगों की मौत न्यूयॉर्क के नर्सिंग होमों में हुई है।

इस बारे में कुओमो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने इस संक्रमण को नर्सिंग होम से दूर रखने के लिए हरसंभव कोशिश की है, लेकिन यह वास्तव में संभव नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह किसी के लिए भी अपनी मां को नर्सिंग होम में रखने का उचित समय नहीं है। यही सच्चाई है।’’

‘लॉन्ग आइलैंड’ नर्सिंग होम में संक्रमण के कारण अपनी मां को पिछले महीने खो चुकी एलिने माज्जोता ने कहा, ‘‘राज्य सरकार इससे जिस प्रकार से निपट रही है, वह बहुत ही गैर जिम्मेदाराना, लापरवाह और मूर्खतापूर्ण रवैया है।’’

नेता, स्वास्थ्य सेवाओं पर निगरानी रखने वाली संस्थाएं एवं लोग संक्रमण संबंधी जांच और पारदर्शिता के अभाव को इसका कारण बता रहे हैं। इसके अलावा उनके अनुसार इसका दूसरा कारण राज्य सरकार का वह दिशा-निर्देश है, जिसमें कहा गया है कि नर्सिंग होम संक्रमण के नए मरीजों को भी भर्ती करेंगे।

बुजुर्गों के हितों के लिए काम करने वाले मैरीडेल विपिच ने कहा, ‘‘मृतक संख्या बढ़ती जा रही है, यह हताश करने वाली बात है।’’

कुओमो को हाल में यह कहने पर कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी कि नर्सिंग होम को मास्क और गाउन देना ‘‘हमारा काम नहीं’’ है क्योंकि ये नर्सिंग होम सरकारी नहीं हैं।

न्यूयॉर्क में स्टेट असेम्बली सदस्य रोन किम ने कहा, ‘‘ऐसा कहना बहुत ही असंवेदनशील रवैया है।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).