विदेश की खबरें | कोरोना वायरस: बांग्लादेश में सोमवार से सात दिनों के लिए लॉकडाउन लागू होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश में कोविड-19 के मामलों और मौतों में इजाफे के मद्देनजर सरकार ने सोमवार से देश में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है।

ढाका, तीन अप्रैल बांग्लादेश में कोविड-19 के मामलों और मौतों में इजाफे के मद्देनजर सरकार ने सोमवार से देश में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार सड़क परिवहन मंत्री ओबैदुल कादर ने शनिवार को यहां मीडिया से बातचीत में यह घोषणा की।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार बांग्लादेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 6830 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 624,594 हो गयी। वहीं पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 50 और मरीजों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 9,155 पर पहुंच गई।

सत्तारूढ़ आवामी लीग के महासचिव कादर ने कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने सोमवार से सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है क्योंकि देश में कोरोना वायरस के मामले और उससे होने वाली मौतें बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि यह आदेश जरूरी एवं आपात सेवाओं पर लागू नहीं होगा।

खबर के अनुसार फैक्टरियां खुली रहेंगी और श्रमिक स्वच्छता के नियमों का पालन करते हुए पालियों में काम करेंगे।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार जन प्रशासन राज्य मंत्री फरहाद हुसैन ने कहा, ‘‘ लॉकडाउन के दौरान सभी कार्यालय एवं अदालते बंद रहेंगी जबकि कारखाने एवं मिलें पालियों में चलती रहेंगी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी