कोरोना वायरस से 1,223 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 37,776 हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 71 लोगों की मौत हुई और 2,411 नए मामले सामने आए।
नयी दिल्ली, दो मई देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 1,223 हो गई, जबकि संक्रमितों का आंकड़ा भी 37,776 पर पहुंच गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 71 लोगों की मौत हुई और 2,411 नए मामले सामने आए।
मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी इस महामारी से संक्रमित 26,565 मरीजों का इलाज चल रहा है और 10,017 लोग स्वस्थ हो गए हैं। एक मरीज देश से बाहर चला गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक 26.52 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’
इन मामलों में कुल 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
इस वायरस से शुक्रवार शाम से शनिवार तक 24 घंटों में 71 मौतों हुईं। इनमें महाराष्ट्र में 26, गुजरात से 22, मध्य प्रदेश से आठ, राजस्थान से चार, कर्नाटक में तीन, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में दो-दो और बिहार, हरियाणा, पंजाब और तमिलनाडु से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
इस वायरस से अब तक सबसे अधिक लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र में 485 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद गुजरात में 236, मध्य प्रदेश में 145, राजस्थान में 62, दिल्ली में 61, उत्तर प्रदेश में 43 और पश्चिम बंगाल एवं आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुई है।
तमिलनाडु में मृतकों की संख्या 28 है, तेलंगाना में 26 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कर्नाटक में इस महामारी से 25 मरीजों की मौत हुई है।
पंजाब में 20 लोगों को इस महामारी से जान गंवानी पड़ी है जबकि जम्मू कश्मीर में आठ, केरल तथा हरियाणा में चार-चार तथा झारखंड एवं बिहार में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
हालांकि विभिन्न राज्यों द्वारा बताई गई संख्या की ‘पीटीआई ’ की गणना के अनुसार शनिवार शाम तक देश में संक्रमण के 37,707 मामले सामने आए, जिनमें से 1,232 लोगों की मौत हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

