बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 966 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के जो 13 नये मामले के प्रकाश में आए हैं, उनमें पूर्णिया के 09 और खगड़िया के 04 मामले शामिल हैं ।
पटना, 14 मई बिहार में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नये मामले के सामने आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 966 हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के जो 13 नये मामले के प्रकाश में आए हैं, उनमें पूर्णिया के 09 और खगड़िया के 04 मामले शामिल हैं ।
उन्होंने बताया कि इन सभी रोगियों के संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल सात मरीजों (पटना में दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढी जिले में एक—एक मरीज) की मौत हो चुकी है।
बिहार के सभी 38 जिले अब कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं ।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 122, पटना में 89, रोहतास में 75, नालंदा में 63, बक्सर में 59, बेगूसराय में 47, सिवान में 38, कैमूर में 33, भागलपुर में 32, मधुबनी में 31, खगडिया में 34, भोजपुर में 28, पश्चिम चंपारण में 27, नवादा एवं गोपालगंज में 24—24, जहानाबाद में 21, दरभंगा में 18, औरंगाबाद में 16, मुजफ्फरपुर एवं पूर्वी चंपारण में 15—15, पूर्णिया में 13, कटिहार एवं अरवल में 12—12, समस्तीपुर एवं बांका में 11—11, सहरसा, सारण एवं शेखपुरा में 10-10, मधेपुरा एवं किशनगंज में 09—09, गया एवं सुपौल में 08—08, सीतामढी 07, लखीसराय में 06, अररिया एवं वैशाली 04—04, शिवहर में 03 तथा जमुई में एक मामला सामने आया है।
बिहार में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिये 40782 नमूनों की जांच की जा चुकी है और अब तक 400 मरीज ठीक हुए हैं।
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

