बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढकर 116 हुई
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में 7 महिलाओं और 10 पुरुषों की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
पटना, 20 अप्रैल बिहार के नालंदा जिला में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 17 नये मामले प्रकाश में आने के साथ ही प्रदेश में संक्रमण के मामले अब बढकर 116 हो गये हैं ।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में 7 महिलाओं और 10 पुरुषों की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है ।
संजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक, फार्मेसी, डायग्नोस्टिक सेंटर-पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी को निर्देशित किया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपनी सेवाओं को फिर से शुरू करें।
रविवार की देर रात मुंगेर जिले के जामालपुर निवासी तीन पुरुष :30, 36 एवं 52 साल: के सैंपल जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।
गौरतलब है कि पटना एम्स में कोरोना संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज की गत 21 मार्च को तथा वैशाली जिला निवासी एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गयी थी ।
बिहार में कोरोना संक्रमण के अबतक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, नालंदा में 28, मुंगेर में 20, बेगुसराय 9, पटना में 7, गया में 5, बक्सर में 4, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन तथा सारण, लखीसराय, भागलपुर, वैशाली एवं भोजपुर में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं ।
ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।
वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।
बिहार में अबतक 11319 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 42 मरीज ठीक भी हुए हैं।
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

