विदेश की खबरें | कोरोना वायरस संक्रमण के और नए स्वरूप आएंगे सामने: नाइजीरियाई वैज्ञानिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नाइजीरिया के वैज्ञानिक ओमिलाबू ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर देश में कोविड-19 के अलग प्रकार (वेरिएंट) के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इसके नमूनों का आनुवांशिक विश्लेषण किया है, ताकि देश में इस संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिल सके।

नाइजीरिया के वैज्ञानिक ओमिलाबू ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर देश में कोविड-19 के अलग प्रकार (वेरिएंट) के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इसके नमूनों का आनुवांशिक विश्लेषण किया है, ताकि देश में इस संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिल सके।

ओमिलाबू ने कहा, ‘‘ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में वायरस के जो स्वरूप पाए गए हैं, वे नाइजीरिया में पाए गए स्वरूप से अलग हैं।’’

उन्होंने कहा कि वायरस का अलग स्वरूप में बदलना कोई असाधारण बात नहीं है।

ओमिलाबू ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें अपना दिमाग शांत रखना होगा क्योंकि संक्रमण के और नए स्वरूप सामने आने वाले हैं।’’

विषाणु वैज्ञानिक ओमिलाबू ने रविवार को कहा कि देश में फैल रहे कोविड-19 संक्रमण के स्वरूप के बारे में जानकारी एकत्र करने से नाइजीरिया में इस बीमारी को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।

नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जहां 19 करोड़ 60 लाख लोग रहते हैं।

‘अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं प्रबंधन केंद्र’ के रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, नाइजीरिया में संक्रमण के 89,163 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 1,302 लोगों की मौत हो चुकी है।

‘लागोस यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड टीचिंग हॉस्पिटल’ में ‘सेंटर फॉर ह्यूमन एंड जूनोटिक वायरोलॉजी’ के निदेशक ओमिलाबू ने कहा कि नाइजीरिया में संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी यह निश्चित नहीं है कि ये लोग संक्रमण के नए स्वरूप से संक्रमित हैं या नहीं।

उन्होंने कहा कि अभी यह पता लगाने के लिए शोध करने की आवश्यकता है कि क्या संक्रमण के पहले से भी अधिक तेजी से फैलने का कारण देश में मिला इसका नया स्वरूप है या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\