एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस संक्रमण, दो मरीजों की अस्पताल से छुट्टी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिले के कटघोरा शहर के 31 और 33 वर्षीय मरीजों का लगातार दूसरा टेस्ट संक्रमण से मुक्त आने के बाद उन्हें बुधवार को छुट्टी दे दी गई है।

कोरोना वायरस संक्रमण, दो मरीजों की अस्पताल से छुट्टी
जमात

राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 28 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं आठ लोगों का इलाज किया जा रहा है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि कोरबा जिले के कटघोरा शहर के 31 और 33 वर्षीय मरीजों का लगातार दूसरा टेस्ट संक्रमण से मुक्त आने के बाद उन्हें बुधवार को छुट्टी दे दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि शेष सभी आठ रोगियों की हालत स्थिर बनी हुई है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का कटघोरा शहर कोरोना वायरस संक्रमण के लिए हॉटस्पॉट बना हुआ है। इस शहर से अभी तक 27 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इधर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बुधवार तक 9220 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर उनके नमूनों की जांच की गई है। अभी तक 36 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है तथा 8296 परिणाम निगेटिव प्राप्त हुए हैं। 888 की जांच जारी है। अभी तक 28 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 35666 व्यक्तियों को घर में ही पृथक रखा गया है। इनमें से ज्यादातर लोगों ने विदेश और कोरोना वायरस से प्रभावित राज्यों का दौरा किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).