पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 19,000 के पार पहुंची, अब तक 440 मरीजों की मौत
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 23 मरीजों की मौत होने से कुल मृतकों की संख्या 440 हो गई है। अब तक 4,817 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
इस्लामाबाद, तीन मई पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 989 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 19,000 के पार पहुंच गई।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 23 मरीजों की मौत होने से कुल मृतकों की संख्या 440 हो गई है। अब तक 4,817 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
देश के कुल 19,103 मामलों में से 7,106 पंजाब से, 7,102 सिंध से, 2,907 खैबर-पख्तूनख्वा से, 1,172 बलूचिस्तान से, 393 इस्लामाबाद से, 356 गिलगित-बाल्टिस्तान से जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से 67 मरीज सामने आए हैं।
देश में अब तक 203,025 जांच की गई हैं, जिसमें पिछले 24 घंटे में की गई 8,716 नमूनों की जांच भी शामिल है।
प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार रात को कहा कि हमें नहीं पता कोविड-19 की दवा कब तक उपलब्ध हो पाएगी।
साथ ही आशंका जतायी कि ऐसी सूरत में लोगों को आने वाले छह महीने अथवा एक साल तक कोरोना वायरस के साथ जीना पड़ सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

