भारत से लौटी महिला में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
कोविड-19 फैलने के बाद से श्रीलंका में 40 केंद्रों में विदेशियों सहित 3500 से अधिक लोग पृथकवास में रखा गया है।
कोलम्बो, 16 अप्रैल हाल में तीर्थयात्रा के लिए भारत की यात्रा करने वाली एक महिला श्रीलंका में पृथक केंद्रों के बाहर कोरोना वायरस का पहला मामला बन गई है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
कोविड-19 फैलने के बाद से श्रीलंका में 40 केंद्रों में विदेशियों सहित 3500 से अधिक लोग पृथकवास में रखा गया है।
कोरोना वायरस की जांच अभी मुख्यत: पृथक केंद्रों में रह रहे लोगों की हो रही है।
स्वास्थ्य मंत्री पवित्र वन्नियाराची ने कहा कि एक महिला भारत की तीर्थयात्रा पर गई थी और कुछ दिनों पहले ही लौटी थी और पृथक केंद्र के बाहर वह पहला कोविड-19 संक्रमित मामला है।
वन्नियाराची ने कहा, ‘‘अपने पृथक केंद्र के बाहर वह एकमात्रा कोरोना वायरस संक्रमित मरीज है। अन्य सभी मामले पृथक केंद्र के हैं।’’
श्रीलंका में अभी तक कोरोना वायरस के 268 मामले हैं जिनमें से सात की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2020 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

