देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 1188 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1188 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,76,337 हो गई है।
रायपुर, 28 दिसंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1188 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,76,337 हो गई है।
राज्य में सोमवार को 98 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1563 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमित 20 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 1188 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 191, दुर्ग से 112, राजनांदगांव से 56, बालोद से 65, बेमेतरा से 16, कबीरधाम से 20, धमतरी से 48, बलौदाबाजार से 31, महासमुंद से 65, गरियाबंद से 25, बिलासपुर से 86, रायगढ़ से 75, कोरबा से 76, जांजगीर-चांपा से 63, मुंगेली से 11, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 14, सरगुजा से 35, कोरिया से 26, बलरामपुर से 16, जशपुर से 19, बस्तर से छह, कोंडागांव से 27, दंतेवाड़ा से 12, सुकमा से चार, कांकेर से 23 और बीजापुर से तीन मरीज शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नौ दिसम्बर के बाद ब्रिटेन से आए यात्रियों की संख्या 65 है। इसमें से 53 यात्रियों का नमूना कोविड-19 की जांच के लिए भेजा गया। वहीं 12 यात्री राज्य से बाहर अन्य स्थानों में हैं।
उन्होंने बताया कि 44 यात्रियों के नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। शेष यात्रियों की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। चार यात्री संक्रमित पाए गए हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। आरटीपीसीआर परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों का नमूना उच्च स्तरीय जांच के लिए पुणे स्थित लैब भेजा जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,76,337 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,60,0056 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 12,962 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3319 लोगों की मौत हुई है।
राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 52,126 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 709 लोगों की मौत हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 12:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

