एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 1147 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1147 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,83,515 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 1147 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, चार जनवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1147 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,83,515 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 88 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1082 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 10 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 1147 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 140, दुर्ग से 139, राजनांदगांव से 77, बालोद से 51, बेमेतरा से 33, कबीरधाम से 25, धमतरी से 41, बलौदाबाजार से 50, महासमुंद से 43, गरियाबंद से 12, बिलासपुर से 89, रायगढ़ से 61, कोरबा से 55, जांजगीर चांपा से 75, मुंगेली से 18, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से चार, सरगुजा से 52, कोरिया से 52, सूरजपुर से 29, बलरामपुर से 20, जशपुर से 32, बस्तर से छह, कोंडागांव से छह, दंतेवाड़ा से पांच, सुकमा से चार, कांकेर से 26, नारायणपुर से एक और बीजापुर से एक मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नौ दिसम्बर के बाद ब्रिटेन से 54 यात्री आए हैं, जिनमें से 53 यात्रियों के नमूने कोविड-19 की जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, 12 यात्री राज्य से बाहर अन्य स्थानों में हैं।

उन्होंने बताया कि 47 यात्रियों के नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। छह यात्री संक्रमित पाए गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

आरटी-पीसीआर परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों का नमूना उच्च स्तरीय जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,83,515 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 2,70,337 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 9,766 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3412 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में अब तक सबसे अधिक 53,326 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 727 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2021 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).