एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 1014 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1014 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,88,570 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 1014 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, नौ जनवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1014 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,88,570 हो गई है।

राज्य में शनिवार को 97 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है जबकि 613 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 14 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1014 मामले सामने आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 180, दुर्ग से 118, राजनांदगांव से 80, बालोद से 29, बेमेतरा से 11, कबीरधाम से सात, धमतरी से 32, बलौदाबाजार से 27, महासमुंद से 22, गरियाबंद से 10, बिलासपुर से 112, रायगढ़ से 63, कोरबा से 54, जांजगीर-चांपा से 58, मुंगेली से पांच, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से सात, सरगुजा से 42, कोरिया से 16, सूरजपुर से 25, बलरामपुर से पांच, जशपुर से 55, बस्तर से आठ, कोंडागांव से 13, दंतेवाड़ा से नौ, सुकमा से दो, कांकेर से 21 और नारायणपुर से तीन मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नौ दिसम्बर के बाद ब्रिटेन से आए यात्रियों की संख्या 65 है। इसमें से 53 यात्रियों का नमूना कोविड-19 की जांच के लिए भेजा गया। वहीं 12 यात्री राज्य से बाहर अन्य स्थानों में हैं।

उन्होंने बताया कि 47 यात्रियों के नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है जबकि छह यात्री संक्रमित पाए गए हैं। इनका उपचार किया जा रहा है। आरटी-पीसीआर परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों का नमूना उच्च स्तरीय जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,88,570 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 2,75,812 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 9,274 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3484 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,232 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 739 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2021 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).