बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 65 हुए
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बेगूसराय में कोरोना संक्रमण का जो एक नया मामला सामने आया है उसके बारे में खोजबीन की जा रही है।
पटना, 13 अप्रैल बिहार के बेगूसराय जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले बढ़कर 65 हो गये हैं जबकि इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी ।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बेगूसराय में कोरोना संक्रमण का जो एक नया मामला सामने आया है उसके बारे में खोजबीन की जा रही है।
बिहार में कोरोना संक्रमण के अब तक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर में 07, बेगुसराय में 06, पटना एवं गया में पांच-पांच, गोपालगंज में 03, नालंदा एवं नवादा में दो-दो तथा सारण, लखीसराय एवं भागलपुर में एक-एक मामला सामने आया हैं ।
गौरतलब है कि ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अब तक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।
वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी, के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी ।
बिहार में अबतक 7111 कोरोना संदिग्ध नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 26 मरीज ठीक हो गए हैं।
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

