हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 227 हुए
नये मामलों में, नूंह में एक और पलवल में दो व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं।
चंडीगढ़, 18 अप्रैल हरियाणा के नूंह और पलवल में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले आने के साथ शनिवार को राज्य में कुल मामले बढ़ कर 227 हो गये।
नये मामलों में, नूंह में एक और पलवल में दो व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं।
राज्य में संक्रमण के कुल मामलों में 24 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के रोजाना बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 137 है। अब तक 88 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक दो लोगों को की मौत हुई है।
नूंह में कुल 57, फरीदाबाद (33), गुरूग्राम (32) और पलवल में 32 मामले अब तक सामने आये हैं।
पंचकुला जिले में अब तक 17 मामले सामने आ चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

