कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर बढ़ने से एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट
ज्यादातर देशों में लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था को खोलने के आशावाद ने संक्रमण की नई लहर को जन्म दिया है। दक्षिण कोरिया, चीन और अन्य जगहों पर संक्रमण बढ़ने से निवेशक चिंतित हैं।
इस दौरान जापान, हांगकांग, शंघाई और सिडनी के शेयर बाजारों में घाटे के साथ कारोबार हुआ। दूसरी ओर अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में मिलाजुला रुख देखने को मिला, जहां प्रौद्योगिकी और फार्मा शेयरों की बढ़त ने दूसरी जगह हुए नुकसान की भरपाई की।
ज्यादातर देशों में लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था को खोलने के आशावाद ने संक्रमण की नई लहर को जन्म दिया है। दक्षिण कोरिया, चीन और अन्य जगहों पर संक्रमण बढ़ने से निवेशक चिंतित हैं।
चीन ने बताया कि अप्रैल में भी उसकी ऑटो बिक्री में कमी आई है, लेकिन घाटे का अंतर कम होने से इस बात का संकेत मिलता है कि दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो बाजार महामारी से उबर रहा है।
जापान का निक्केई-225 मंगलवार को 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,366.48 पर बंद हुआ। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,927.13 अंक पर था।
ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/ एएसएक्स-200 सूचकांक 1.2 प्रतिशत टूटकर 5,396.60 पर आ गया।
इस दौरान ताइवान, सिंगापुर और जकार्ता के शेयर बाजारों में भी गिरावट हुई, जबकि बैंकॉक में 0.5% की बढ़त हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

